Move to Jagran APP

राशन बांट सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन

सोनभद्र समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह गरीबों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कई जगह सैनिटाइजर व मास्क का भी वितरण किया गया। मुख्य आयोजन ओबरा में हुआ। यहां पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने एक दर्जन लोगों को खाद्यान्न वितरित किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 07:30 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 09:57 PM (IST)
राशन बांट सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन
राशन बांट सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह गरीबों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कई जगह सैनिटाइजर व मास्क का भी वितरण किया गया। मुख्य आयोजन ओबरा में हुआ। यहां पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने एक दर्जन लोगों को खाद्यान्न वितरित किया।

loksabha election banner

ओबरा : मिल्लतनगर में गरीबों, असहायों के बीच शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क वितरित किया गया। जिलाध्यक्ष ने सभी से कोरोना से बचने के लिए नियमों का पालन करने की अपील की। कहा कि शारीरिक दूरी से बचकर हम कोरोन से जंग जीत सकते हैं। उन्होंने पार्टी की नीतियों के बारे में भी अवगत कराया। इस मौके पर रमेश सिंह यादव, इस्तियाक खान, अजय यादव डिपल, रमेश यादव, शिवम सिन्हा आदि मौजूद थे। गुरमा इलाके में पूर्व जिला सचिव कमलेश के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया। लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव नीतिश पांडेय के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने राब‌र्ट्सगंज में जन्मदिन मनाया। चोपन में नगर अध्यक्ष नगर अध्यक्ष कुशल सिंह के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया। मल्लाही टोला में राशन वितरित किया गया। घोरावल में दुर्गा मंदिर तिराहे पर नगर अध्यक्ष सूरज के नेतृत्व में, दुद्धी के सपा नेता जुबेर आलम ने अपने आवास पर दर्जनों गरीबों में राशन किट एवं मास्क का वितरण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.