जागरण अभियान..नगर पालिका करे सहयोग तो नगर में सुगम हो यातायात
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर में जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल चुकी है। पूरी तरह यातायात तब ही सुगम होगा जब नगर पालिका प्रशासन सहयोग देगा ।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर में जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल चुकी है। पूरी तरह से यातायात तब ही सुगम होगा जब नगरपालिका प्रशासन सहयोग देगा क्योंकि बगैर नगर पालिका के सहयोग के पार्किंग स्थल की व्यवस्था हो ही नहीं सकती। यह कहना है नगर के आम लोगों का।
सुगम हो राह तो बने बात अभियान के तहत दैनिक जागरण ने नगर में जाम की समस्या को फोकस करती खबरें लगातार प्रकाशित कीं। इसके बाद 16 मई से यहां नया ट्रैफिक सिस्टम भी लागू हो गया। हालांकि इसमें अभी आ¨शक संशोधन की जरूरत है। अमित कुमार ¨सह ने कहा कि नगर में पार्कि ंग सिस्टम बनाने के लिए जरूरी है कि नगर पालिका प्रशासन भूमि मुहैया कराए। इसके साथ ही नगर के महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए अवैध कब्जे को हटाकर भी व्यवस्था बनाई जा सकती है। वहीं सत्यम पांडेय और अंबुज ¨सह ने कहा कि नगर में सुगम यातायात के लिए नगर पालिका का सहयोग जरूरी है। पुलिस अकेले अभियान चलाएगी तो तत्काल तो जाम नहीं लगेगा। मगर आगे पुन: जाम लगने की आशंका है। ऐसी स्थिति में नगर पालिका प्रशासन इसमें सहयोग करते हुए पार्रि्कग स्थल की व्यवस्था करे। संजय तिवारी ने कहा कि नगरपालिका प्रशासन व पुलिस के साथ ही आमजन व व्यापारी बैठकर इस पर चर्चा करें तो समस्या का हल निकल सकता है।