मां ने तीन बच्चों को कुएं में फेंका, दो की मौत
जासं बीजपुर (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिडारी के कैमहाडाड़ टोले में बुधवार की देर रात एक महिला अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंक दिया। जब तक लोग मासूमों को कुएं से बाहर निकालते दो की मौत हो गई। घटना के बाद महिला फरार हो गई है। पुलिस मायके से लेकर अन्य स्थानों पर उसकी तलाश कर रही है।
जासं, बीजपुर (सोनभद्र) : स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिडारी के कैमहाडाड़ टोले में बुधवार की देर रात एक महिला अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंक दिया। जब तक लोग मासूमों को कुएं से बाहर निकालते दो की मौत हो गई। घटना के बाद महिला फरार हो गई है। पुलिस मायके से लेकर अन्य स्थानों पर उसकी तलाश कर रही है।
पिडारी ग्राम पंचायत के कैमहाडाड़ टोले में अपने सास-ससुर के साथ 29 वर्षीय देवंती पत्नी विजय गोंड़ रह रही थी। रात करीब 11 बजे महिला ने अपनी पड़ोसी रामप्यारे का दरवाजा खटखटाया। उसने पड़ोसी को बताया कि उसके तीन बच्चे कुएं में गिर गए हैं। महिला यह जानकारी देकर वहां से भाग खड़ी हुई। पड़ोसियों द्वारा कुएं में झांक कर देखा गया तो घटना सही पाया गया। आनन-फानन में मामले की सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को दी गई। एक युवक रस्सी के सहारे कुएं में उतरा। उसने तीनों मासूमों को कुएं से बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद मालूम हुआ कि दो बच्चों की मौत हो गई है। कुएं में गिरने से अचेत हुई अनू (5) को रिहंद चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। अनू ने ही पुलिस को बयान दिया कि उसकी मां देवंती ने उसे और उसके दो भाइयों को कुएं में फेंक दिया था। मृत बच्चों की शिनाख्त अनुज (3) व दीपांशु (एक) के रूप में हुई है।
प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि बच्चों का पिता विजय गोंड़ 10 माह से चेन्नई काम करने गया हुआ है। पुलिस बालिका अनू को थाने में लाकर पूछताछ कर रही है। वह काफी डरी व सहमी हुई है।