दो सौ से अधिक नाबालिगों को न्याय का इंतजार
जासं सोनभद्र जनपद में स्थित पास्को कोर्ट में दो सौ से अधिक मामलों की सुनवाई चल रही है। वर्ष 2012 से संचालित पास्को एक्ट के मामले के कई आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जिसकी वजह से पास्को के मामलों को निस्तारण होने में समय लग रहा है। उदाहरण के तौर पर बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहां गांव में बीते
जासं, सोनभद्र : जनपद में स्थित पॉक्सो कोर्ट में 200 से अधिक मामलों की सुनवाई चल रही है। वर्ष 2012 से संचालित पाक्सो एक्ट के मामले के कई आरोपित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जिसकी वजह से पाक्सो के मामलों को निस्तारण होने में समय लग रहा है। उदाहरण के तौर पर बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहां गांव में बीते छह माह पूर्व एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने इंद्रकुमार व बालकुमार को आरोपित बनाया था। पाक्सो के इस प्रकरण में इंद्रकुमार गिरफ्तार किया गया और वह अभी भी जेल में है, लेकिन उसका दूसरा साथी बालकुमार फरार हो गया। उसकी तलाश में जुटी पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। जिले में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। अलग से पाक्सो कोर्ट खुलने से त्वरित सुनवाई भी हो रही है। उच्चतम न्यायालय भी इस तरह के मामले में त्वरित सुनवाई कर पीड़ितों का न्याय दिलाने का आदेश जारी किया है, लेकिन कई मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सुनवाई में वक्त लग जा रहा है।