दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं से ज्यादा पुरुषों ने डाला वोट
सूबे के अंतिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र राबर्ट्सगंज में इस बार 17.22 लाख मतदाताओं में से करीब दस लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की मजबूती में योगदान दिया। इसमें पुरूष और महिला दोनों वर्ग की भागीदारी रही। आदिवासी क्षेत्र की महिलाओं ने काफी उत्सुकता के साथ आगे आईं और मतदान में हिस्सा लिया।
जासं, सोनभद्र : सूबे के अंतिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र राबर्ट्सगंज में इस बार 17.22 लाख मतदाताओं में से करीब दस लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की मजबूती में योगदान दिया। इसमें पुरुष और महिला दोनों वर्ग की भागीदारी रही। आदिवासी क्षेत्र की महिलाएं काफी उत्सुकता के साथ आगे आईं और मतदान में हिस्सा लिया। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया।
निर्वाचन कार्यालय के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार संसदीय क्षेत्र में कुल 58.28 फीसद मतदान हुआ। यानि करीब दस लाख लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। बात करें चकिया विधानसभा क्षेत्र की तो यहां करीब 61.16 फीसद पुरुष व 61.009 फीसद महिलाओं ने वोट दिया। वहीं घोरावल विधानसभा क्षेत्र में 61.29 फीसद पुरुष व 60.09 फीसद महिलाएं वोटिग के लिए घरों से निकलीं। राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र से 57.04 फीसद पुरुष व 56.99 फीसद महिलाएं, ओबरा क्षेत्र में 47.53 फीसद पुरुष व 44.70 फीसद महिलाओं ने मतदान किया। दुद्धी तहसील क्षेत्र में महिलाएं आगे रहीं। इसमें 59.75 फीसद पुरुष तो 60.80 फीसद महिलाओं ने मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती में योगदान दिया। अन्य मतदाताओं में घोरावल तहसील क्षेत्र के 18.18 व ओबरा क्षेत्र के 41.67 फीसद ने वोट डाला।