15 घंटे में उत्पादनरत हुई लैंको की पहली इकाई
जासं अनपरा (सोनभद्र) तकनीकी कारणों से सोमवार मध्य रात में बंद हुई लैंको परियोजना की पह
By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Jun 2021 05:04 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 05:04 PM (IST)
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : तकनीकी कारणों से सोमवार मध्य रात में बंद हुई लैंको परियोजना की पहली इकाई को अभियंताओं द्वारा युद्ध स्तर पर अनुरक्षण कर महज 15 घंटे के अंतराल में उत्पादनरत कर लिया गया। परियोजना के यूनिट हेड संदीप गोस्वामी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण 600 मेगावाट क्षमता की इकाई को रात में 12 बजे शट डाउन लेना पड़ा। गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ी मांग को देखते हुए तत्काल अनुरक्षण कार्य शुरू किया गया। कार्य पूर्ण कर इकाई को मंगलवार दोपहर 3.30 बजे सिक्रोनाइज कर लिया गया। शाम तक इकाई से पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरु हो गया था। इससे विद्युत आपूर्ति करने में पावर कारपोरेशन को काफी राहत मिली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें