अपहरणकर्ता गिरफ्तार, किशोरी बरामद
जागरण संवाददाता सोनभद्र राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार से लगे बछौदा गांव से शौच के लिए निकली किशोरी के अपहरणकर्ता को गुरुवार को पुलिस ने गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार से लगे बछौदा गांव से शौच के लिए निकली किशोरी के अपहरणकर्ता को गुरुवार को पुलिस ने गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बतादें कि बछौदा गांव की 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार की रात 12 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया। बुधवार की सुबह अपहरणकर्ता के घर को किशोरी के परिजनों द्वारा घेर लिए जाने के बाद माहौल तल्ख हो गया था। हालांकि पुलिस की पहल पर मामला शांत हुआ था। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर देवरी गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र रमाशंकर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। गुरुवार की सुबह देवरी गांव के पास से आरोपित अनिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर किशोरी को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने जिला अस्पताल में गुरुवार को किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि आरोपित का चालान कर दिया गया है। किशोरी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।