Move to Jagran APP

कृषि बिल वापस कराने के लिए भरी हुंकार

जागरण संवाददाता सोनभद्र समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राब‌र्ट्सगंज नगर के

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 05:47 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 05:47 PM (IST)
कृषि बिल वापस कराने के लिए भरी हुंकार
कृषि बिल वापस कराने के लिए भरी हुंकार

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राब‌र्ट्सगंज नगर के राम जानकी मंदिर के समीप प्रदर्शन कर कृषि बिल को वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बिल के पास होने से किसानों का शोषण बढ़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने किसानों के लिए इस बिल को काला कानून की संज्ञा दी।

loksabha election banner

जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला सचिव ने कहा कि कृषि बिल किसानों के हित में नहीं है। यह भाजपा का एक काला कानून है जो किसानों की आर्थिक स्थिति को आर बेहाल कर देगी। देश व प्रदेश की सरकारें पूंजीपतियों के इशारे पर किसानों का लगातार शोषण कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि सरकार कृषि बिल को वापस नहीं लेती है तो सपा कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में लूट, बलात्कार, हत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार अपराधियों पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही है। किसानों को यूरिया के लिए लाइन लगाना पड़ा। ऊंचे दाम पर खाद खरीदने को किसान मजबूर रहे। अब किसान विरोधी कृषि बिल लाकर उनका दोहन करने की राजनीति की जा रही है। इस दौरान काला कानून वापस लो व लोकतंत्र बचाओ के नारे लगाए। इसमें अनिल विश्वकर्मा, मुन्ना कुशवाहा, हिफाजत अली, मनोज केशरी, राजू सोनी, हीरा सोनकर, गोपाल गुप्ता, शुभम् विश्वकर्मा, मोती कोल, सुरेश अग्रहरि, संजय यादव आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.