Move to Jagran APP

घंटों मार्ग के किनारे बेहोश पड़ी रही महिला

जागरण संवाददाता डाला (सोनभद्र) चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडांड में गुरुवार को एक अज्ञात।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 05:53 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 05:53 PM (IST)
घंटों मार्ग के किनारे बेहोश पड़ी रही महिला
घंटों मार्ग के किनारे बेहोश पड़ी रही महिला

जागरण संवाददाता, डाला (सोनभद्र) : चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडांड में गुरुवार को एक अज्ञात महिला बेहोशी की हालत में मार्ग के किनारे घंटों पड़ी रही। स्थानीय लोगों की मदद से उसे चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।

loksabha election banner

जवारीडाड़ गांव के पास गुरुवार को 40 वर्षीय अज्ञात महिला वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के किनारे अचेत पड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त महिला एक ट्रक से उतरी थी। वाहन से उतरने के कुछ देर बाद अचेत हो गई। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस महिला को होश में लाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठी। उसके मुंह पर पानी का छिड़काव किया गया तो उसके शरीर में हलचल शुरू हुई। पुलिस ने महिला को चिकित्सालय भिजवाया, लेकिन आटो वाला बीच रास्ते में ही उसे छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद वह पुन: बेहोश हो गई। इसे बाद में चिकित्सालय भेजा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.