Move to Jagran APP

हाइब्रिड धान खरीद बंद होने के विरोध में प्रदर्शन

जागरण संवाददाता मधुपुर/खलियारी क्रय केंद्रों पर क्रय केंद्रों पर हाइब्रिड धान खरीद बंद होने के विरोध में किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है। किसान अब जगह-जगह प्रदर्शन कर खरीद को चालू करने की मांग शुरू कर दी है। बुधवार को मधुपुर व वैनी हाट शाखा पर किसानों ने खरीद बंद होने के विरोध में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Jan 2021 07:23 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 10:38 PM (IST)
हाइब्रिड धान खरीद बंद होने के विरोध में  प्रदर्शन
हाइब्रिड धान खरीद बंद होने के विरोध में प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, मधुपुर/खलियारी : क्रय केंद्रों पर हाइब्रिड धान खरीद बंद होने के विरोध में किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है। किसान अब जगह-जगह प्रदर्शन कर खरीद को चालू करने की मांग शुरू कर दी है। बुधवार को मधुपुर व वैनी हाट शाखा पर किसानों ने खरीद बंद होने के विरोध में प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

मधुपुर शाखा पर किसानों के हाइब्रिड धान न खरीदने पर हंगामा किया और धान क्रय केंद्र का गेट बंद कर दिया। मामला बढ़ता देख केंद्र प्रभारी दशरथ लाल ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया। चौकी इंचार्ज केजी राय ने किसानों को काफी समझा बुझाकर मामला शांत कराया। किसानों के आक्रोश के चलते उस दिन खरीद नहीं हो। किसान हीरालाल, देवचरण यादव, सुरेश, राज कुमार आदि ने कहा कि एक ओर सरकार अधिक पैदावार होने के लिए हाइब्रिड धान की बीज लेने को बढ़ावा दे रही है, लेकिन उपज लेने से मना कर रही है।

खलियारी : नगवां ब्लाक के वैनी हाट शाखा पर धान खरीद बंद होने से क्षुब्ध किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान पंकज सिंह, मन्नू पासवान, महेंद्र सिंह, शिवसंभर सिंह, अनिल शुक्ल, सत्य नारायण मौर्य ने कहा कि इस कड़कड़ाती ठंड में अपने नंबर का इंतजार कर रहे किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। बुधवार को हाट शाखा वैनी पर धान खरीद बंद कर दी गई। इसके विरोध में किसानों ने प्रदर्शन कर विरोध जताते हुए धान खरीद शुरू कराने की मांग की।

डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि धान खरीद बंद नहीं हुई है। केवल हाइब्रिड धान की खरीद बंद की गई है। अगर हाट शाखा वैनी पर धान खरीद बंद है तो इसकी जांच कराई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.