Move to Jagran APP

धान खरीद में धांधली के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता सोनभद्र भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी का

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 07:43 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 07:43 PM (IST)
धान खरीद में धांधली के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
धान खरीद में धांधली के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र: भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने धान खरीद में धांधली का आरोप लगाया और जांच कराने की मांग की। किसानों ने चेताया कि यदि धान खरीद में पारदर्शिता नहीं लाई गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

loksabha election banner

इस दौरान भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने कहा कि पूर्व में धान क्रय केंद्र प्रभारियों ने किसानों का धान सीधे मिलरों के पास भेज दिया। मिलरों ने धान तौल कर रसीद किसानों को दे दी लेकिन करीब एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद अब तक किसानों के धान की बिक्री की जानकारी पोर्टल पर नहीं डाली गई। क्रय केंद्र प्रभारी यह कह रहे हैं कि अभी बोरा नहीं आया है। जब बोरा आ जाएगा तब किसानों का अंगूठा लगवा लिया जाएगा और पोर्टल पर चढ़ा दिया जाएगा।

इस तरह के व्यवहार से किसानों के समक्ष तमाम समस्याएं खड़ी हो गई है। पैसे के अभाव में किसान न तो खेती कर पा रहे हैं और न ही घरेलू कार्य। इतना ही नहीं बच्चों की शादी, पढ़ाई बाधित हो रही है। बैंक का बकाया नहीं दिला पा रहा है। किसानों ने चेताया कि यदि उनकी समस्या का जल्द निदान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन में अशोक यादव, त्रिलोक नाथ, उदय मौर्य, राजनाथ, कपिल देव सिंह, विजेंद्र, रामकेश यादव, महेश यादव, हरिशंकर सिंह सहित कई किसान शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.