162 वाहनों का किया गया ई चालान, दी गई हिदायत
162 वाहनों का किया गया ई चालान दी गई हिदायत
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 08:25 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 08:25 PM (IST)
162 वाहनों का किया गया ई चालान, दी गई हिदायत
जागरण संवाददाता, सोनभद्र: यातायात पुलिस ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर 162 दो व चार पहिया वाहनों का ई चालान किया। यह कार्यवाही बिना हेलमेट, तीन सवारी व फोर व्हीलर वाहनों में सीट बेल्ट वाहन चलाते समय फोन पर बात करने के लिए की गई। वहीं संबंधितों को हिदायत भी दी गई। यातायात प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान स्वर्ण जयंती चौक, धर्मशाला चौक, शीतला चौक व नगर के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया। वहीं संबंधित चट्टी चौराहों पर यातायात जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने को बताया गया। इस मौके पर एसआई सत्येंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल स्वजीत यादव, कांस्टेबल अजय यादव आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें