Move to Jagran APP

12 गांव में चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, आक्रोश

जागरण संवाददाता करमा (सोनभद्र) जल निगम से संचालित करमा पेयजल समूह में पानी सप्लाई के लगा मोटर चार दिन पूर्व जल जाने से 12 गांव की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। ठंड व बरसात के ग्रामीणों को पानी के लिए काफी मसक्कत करनी पड़ी। चौथे दिन शुक्रवार की सुबह मोटर ने लगने से भड़के रहवासियों ने जल निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 05:08 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 05:08 PM (IST)
12 गांव में चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, आक्रोश
12 गांव में चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, आक्रोश

जागरण संवाददाता, करमा (सोनभद्र) : जल निगम से संचालित करमा पेयजल समूह में पानी सप्लाई के लगा मोटर चार दिन पूर्व जल जाने से 12 गांव की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। ठंड व बरसात में ग्रामीणों को पानी के लिए काफी मसक्कत करनी पड़ी। चौथे दिन शुक्रवार की सुबह मोटर ने लगने से भड़के रहवासियों ने जल निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की।

loksabha election banner

जल निगम द्वारा करमा, मदैनिया, पड़रवा, सिरसिया ठकुराई, चाड़ी, करनवाह, भरकवा, धौरहरा, सिरविट, गनेशपुर, जुड़वरिया व टिकुरिया के ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए करमा में पेयजल समूह योजना के तहत पानी की सप्लाई की जाती है। 31 दिसंबर 2019 को यहां लगा पानी उठाने वाला पंप जल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पंप जले चार दिन बीत जाने के बावजूद जल निगम के अधिकारी उसकी मरम्मत नहीं करा सके हैं। हालत यह है कि दर्जन भर गांव की करीब 20 हजार आबादी को पानी नहीं मिल रहा है। मोटर जलने से हैंडपंपों पर ग्रामीणों की भीड़ लग रही है। इससे स्थिति और भी बदतर हो गई है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जल निगम के अधिकारी मोटर की मरम्मत कराने की बजाय हीलाहवाली कर रहे हैं। इधर जल निगम के सहायक अभियंता कुमार मौर्या ने बताया कि मोटर की मरम्मत के लिए भेज दिया गया है। संभवत: चार जनवरी से पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.