समाज कल्याण के लिए जीवनभर संघर्षरत रहे डा. लोहिया
समाजवादी पार्टी द्वारा डा. राम मनोहर लोहिया की 52वीं पुण्य तिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय यादव ने
जागरण संवाददाता, सोनभद्र: समाजवादी पार्टी द्वारा डा. राम मनोहर लोहिया की 52वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष विजय यादव ने डा. लोहिया को महान समाजवादी ¨चतक करार दिया। उन्होंने कहा कि सर्व समाज का कल्याण ही डा. लोहिया का प्रमुख ध्येय रहा। जीवनपर्यंत वे इसके लिए संघर्षरत रहे। सोनभद्र से भी उनका गहरा लगाव था। वर्ष 1967 में धंधरौल बांध के डाक बंगले में एक माह तक रहकर उन्होंने यहां के आदिवासियों की स्थिति का अध्ययन किया था। वे समतामूलक समाज के पोषक थे। सपा डा. लोहिया के सिद्धांतों पर चलकर सर्व समाज के हक की लड़ाई लड़ रही है। जिला महासचिव सईद कुरैशी ने कहा कि डा. लोहिया अपने पीछे समाजवादी विरासत छोड़ गए हैं। इससे समाजवादी आंदोलन को नया आयाम हासिल हो रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डा. लोहिया के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर अनिल प्रधान, ओम प्रकाश त्रिपाठी, शेखर खत्री, बद्री ¨सह पटेल, नेता यादव, डा. केडी ¨सह पटेल, आनंद चौबे, मन्नू पांडेय, अंशु श्रीवास्तव, इसहाक खान आदि मौजूद रहे।