व्यापार मंडल ने डीएम को किया सम्मानित
जागरण संवाददाता सोनभद्र जिला व नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने गुरुवार।
By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 06:07 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 06:07 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिला व नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को नवागत जिलाधिकारी अभिषेक सिंह को बुके व शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस पर डीएम ने कहा कि शीघ्र व्यापारियों के साथ उनकी समस्याओं को लेकर बैठक की जाएगी। व्यापार बंधु, उद्योग बंधु की बैठक शीघ्र बुलाई जाएगी। व्यापारी किसी भी तरह की कोई समस्या होने पर संपर्क कर सकते हैं। इसमें जिलाध्यक्ष रतनलाल गर्ग, जिला महामंत्री विमल अग्रवाल, नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा, नगर महामंत्री चंदन केशरी, जिला कमेटी से राधेश्याम बंका, मोहनलाल केसरी, रामेश्वर दास जैन आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें