Move to Jagran APP

नारी योद्धाओं को डीएम ने किया सम्मानित

जागरण जागरण संवाददाता सोनभद्र मिशन शक्ति-नारी सुरक्षा नारी सम्मान 1

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 06:28 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 10:26 PM (IST)
नारी योद्धाओं को डीएम ने किया सम्मानित

जागरण जागरण संवाददाता, सोनभद्र : मिशन शक्ति-नारी सुरक्षा नारी सम्मान 180 दिवसीय अभियान के पहले माह (17 से 25 अक्टूबर) पूर्ण होने पर रविवार की कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह हुआ। इसमें विभिन्न विभागों के उन महिला कार्मिकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बेटियों का मान और सम्मान बढ़ाया। उन्हें नारी योद्धा का सम्मान दिया गया। जिलाधिकारी एस राजलिगम ने सभी का उत्साह बढ़ाया। कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की अलख गांव-गांव में जगानी है। इसके लिए आगे अभियान को और मजबूती से चलाया जाएगा।

loksabha election banner

प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए डीएम ने महिला सशक्तीकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौजूद पुरुषों को महिला सशक्तीकरण का संकल्प दिलाया। कहा कि बेटी कुदरत का अनमोल उपहार है। इनको जीने व पढ़ने का पूरा अधिकार है। गांव-गांव अलख जगाओ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रत्येक गांवों में मुहिम चलाओ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। 1090 वूमेन पावर लाईन, 181 महिला हेल्प लाईन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 18001805145 टोल फ्री नंबर, महिला उत्पीड़न रोकने व उनकी शिकायतों का संज्ञान लेने के लिए बनाए गए नंबरों के बारे में बताया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी डा. अमरेंद्र पौत्स्यायन ने अभियान के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि लगभग सवा लाख महिलाओं से संपर्क करके जागरूक किया जाना है। सूचना निदेशक शिशिर कुमार सिंह द्वारा एलईडी वैन भेजकर गांव-गांव तक अभियान को सफल बनाने, पर्याप्त प्रचार साहित्यों का वितरण करना, जिले के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित करना, वन स्टाफ सेन्टर के बारे में महिलाओं को जानकारी देना, महिला सशक्तीकरण जागरूकता के सेमिनार व गोष्ठियों का आयोजन कर महिलाओं को जागरूक करना बेहतर कार्य हुआ है। इस मौके पर उप निरीक्षक सरोजमा सिंह, संतु सरोज, शिवानी मिश्रा, महिला कल्याण से जुड़ीं सीमा द्विवेदी, साधना मिश्रा, नीतू यति सिंह, रोमी पाठक आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार सिंह, एसडीएम सदर डा. कृपाशंकर पांडेय, एसडीएम ओबरा प्रकाशचंद्र, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीपीओ अजीत सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.