शोभायात्रा निकाल किया देवी पूजन
जासं शक्तिनगर (सोनभद्र) शक्तिनगर क्षेत्र के खड़िया बाजार में शुक्रवार को दुर्गा महोत्सव को ल
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 08:26 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:03 AM (IST)
जासं, शक्तिनगर (सोनभद्र) : शक्तिनगर क्षेत्र के खड़िया बाजार में शुक्रवार को दुर्गा महोत्सव को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ी रही। कोविड-19 को लेकर कलश यात्रा में शामिल महिलाएं मास्क लगाकर जारी गाइडलाइन का पालन करते नजर आयीं। स्थानीय सरोवर पर विप्र विद्वतजनों द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरकर यात्रा निकाली गई। क्षेत्र का चक्रमण कर महिलाओं ने दुर्गा पूजन स्थल पर कलश की स्थापना की। इस दौरान महिलाओं द्वारा प्रस्तुत की जा रही देवी गीतों की अनुगूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिभाव में सराबोर रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें