12 को मनाई जाएगी देव दीपावली
मारवाड़ी युवा मंच की बैठक सोमवार को राणी सती दादी मंदिर पर हुई। इस दौरान देव दीपावली मनाए जाने को लेकर रणनीति बनाई गई। अध्यक्षता कर रहे पंकज कानोडिया ने कहा कि 12 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर देव दीपावली का कार्यक्रम नगर के मध्य स्थित राम सागर जलाशय पर मनाया जाएगा। जि
जासं, सोनभद्र : मारवाड़ी युवा मंच की बैठक सोमवार को राणी सती दादी मंदिर पर हुई। इस दौरान देव दीपावली मनाए जाने को लेकर रणनीति बनाई गई। अध्यक्षता पंकज कानोडिया ने की। कहा कि 12 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर देव दीपावली का कार्यक्रम नगर के मध्य स्थित राम सागर जलाशय पर मनाया जाएगा। संयोजक राकेश जालान व मनोज परशुराम पुरिया बनाए गए। महामंत्री सचिन अग्रवाल ने नगरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अमित गोयल, आशीष जालान, मनोज, परशुराम पुरिया, राकेश जालान, तरुण केडिया, नीरज केजरीवाल, मनोज केजरीवाल, रमेश गोयल, शिखर केडिया, रितेश अग्रवाल, हिमाशु आदि रहे।