मां सहित दो मासूम बच्चियों की मौत, कुएं में मिला शव
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बनौली गांव में शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दो मासूम बच्चियों व मां का शव घर के पीछे कुएं में उतराया हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला हत्या का है या आत्महत्या का इसकी जांच पुलिस कर रही है।
जासं, रामगढ़ (सोनभद्र): पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बनौली गांव में शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दो मासूम बच्चियों व मां का शव घर के पीछे कुएं में मिलने से सनसनी मची। या। मामला हत्या का है या आत्महत्या का इसकी जांच पुलिस कर रही है।
बनौली गांव निवासी राजेश भारती ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। रोज की तरह ही शनिवार को ही ऑटो चलाने गया था। शाम सात बजे जब घर पहुंचा तो उसकी पत्नी व बच्चे घर में नहीं थे। आस-पास के घरों में पता किया लेकिन कहीं जानकारी नहीं मिली। रिश्तेदारी में भी फोन किया बावजूद इसके कोई कुछ भी बताने ने अनभिज्ञता जताता रहा। इसी बीच वह देखने के लिए घर के पीछे गया। वहां स्थित कुंऐ में झांका तो पत्नी मीरा (30) की उतराई हुई साड़ी नजर आई। उसने टार्च जलाकर देखा तो स्पष्ट पता चला। आस-पास के लोगों को जानकारी दिया तो भीड़ लग गई। थोड़ी देर में कुएं का पानी निकालकर देखा गया तो उसमें पांच वर्षीय पुत्री रंजना व डेढ़ वर्षीय संजना का भी शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पन्नूगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का यह जांच का विषय है।बताया जा रह है कि राजेश ने दो शादी की थी। यह दूसरी पत्नी थी। सीओ सदर अभिनव यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है।