लापता वृद्ध का दो दिन बाद मिला शव
रिहंद डैम में बुधवार की शाम मछली मारने गए एक वृद्ध तेज आंधी के दौरान लापता हो गए थे। शुक्रवार की सुबह वृद्ध का शव डैम के किनारे मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर स्वजन को सौंप दिया।
जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : रिहंद डैम में बुधवार की शाम मछली मारने गए एक वृद्ध तेज आंधी के दौरान लापता हो गए थे। शुक्रवार की सुबह वृद्ध का शव डैम के किनारे मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर स्वजन को सौंप दिया।
बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम जमशिला के केवटान बस्ती निवासी रामबरन केवट बुधवार की शाम अपने नाती अमित के साथ मछली पकड़ने डैम की ओर गए थे। इसी दौरान तेज आंधी शुरू हो गई। पहले से ही आशंका थी कि हवा के झोकें से वे डैम में गिर गए होंगे। शुक्रवार को जब शव मिला तो स्वजन रोने-बिलखने लगे। बता दें कि उनकी खोजबीन के लिए खडिया से स्टीमर भी मंगाया गया था लेकिन निराशा ही हाथ लगी थी।