30 जरूरतमंद बच्चों में बांटी गई स्टेशनरी
एनसीएल जयंत क्षेत्र की संपदा महिला समिति ने जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में सहयोग दिया है। समिति ने जयंत क्षेत्र के आस-पास के गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) रहने वाले परिवारों के बच्चों को स्टेशनरी सामग्री दी।
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : एनसीएल जयंत क्षेत्र की संपदा महिला समिति ने जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में सहयोग दिया है। समिति ने जयंत क्षेत्र के आस-पास के गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) रहने वाले परिवारों के बच्चों को स्टेशनरी सामग्री दी। स्टेशनरी सहित आदि पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन कौशल विकास केंद्र, जयंत में किया गया। जिसमें संपदा महिला समिति की अध्यक्ष संगीता गोस्वामी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थीं।
बच्चों की नियमित पढ़ाई और उनकी परीक्षाओं में सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से संपदा महिला समिति द्वारा स्टेशनरी सामग्री दी गई। इस दौरान बच्चों को ज्यामेट्री बॉक्स, पेंसिल, रबर, कटर और कॉपी एवं पुस्तकें दी गईं। स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम से लगभग 30 स्कूली बच्चे लाभान्वित हुए। स्टेशनरी सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इसके लिए संपदा महिला समिति की सदस्याओं का आभार जताया। संपदा महिला समिति की अध्यक्ष संगीता गोस्वामी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने एवं नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित किया और परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही, उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी उनकी पढ़ाई में संपदा महिला समिति द्वारा इसी तरह सहयोग देते रहने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के आयोजन में संपदा महिला समिति की पूनम कुमार, सीमा ¨सह, संगीता झा और स्वीटी झा सहित अन्य सदस्यों ने योगदान दिया।