शरद पूर्णिमा पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
शक्तेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार की देर शाम शरद पूर्णिमा के मौके पर शरद चंद्रोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
जासं, शक्तिनगर (सोनभद्र) : शक्तेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार की देर शाम शरद पूर्णिमा के मौके पर शरद चंद्रोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें स्विटजरलैंड की फैनी मारके उर्फ मीरा ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही गणेश वंदना बनारस घराने की प्रचलित बंदिशें तीन ताल में प्रस्तुत किया तथा दादरा के आओ कांधा करो मुझसे रार रे.पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम शक्ति संगीत कला परिषद द्वारा आयोजित किया गया था। शुभारंभ मुख्य अतिथि एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष चट्टोपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि एससी नायक ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर वैदिक गुरुकुलम के बटुकों ने मंगला चरण आरती प्रस्तुति की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम चरण में सरोज संतूर जुगलबंदी गायन से प्रारंभ किया गया। सरोज पर अनिरबान बनर्जी एवं संतूर पर कुमार सारंग ने रागजन सम्मोहनी तीन ताल के साथ गांधी जी का प्रिय भजन वैष्णोजन की प्रस्तुति कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इनके साथ तबला पर संगत पं. ललित कुमार ने किया। कार्यक्रम की दूसरी प्रस्तुति बनारस घराने के राहुल, रोहित मिश्रा के युगल गायन अजहूं ना आये कांधा मोरे.. से हुई। अंतिम प्रस्तुति स्विटजर लैंड की फैनी मारके उर्फ मीरा का कत्थक नृत्य रहा। उन्होंने गणेश वंदना बनारस घराने की प्रचलित बंदिशें तीन ताल में प्रस्तुत किया तथा दादरा के आओ कांधा करो मुझसे रार रे.. एवं भवानी दयानी को भैरवी. नृत्य में प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन महादेव आरती एवं प्रसाद वितरण खीर के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीएस जोशी ने किया। स्वागत कार्यक्रम के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी वीके सिंह एवं एसके सिंह ने किया। इसमें डा. अशोक कुमार दुबे, अजीत तिवारी, सत्य नारायण बंसल, एसएस परिहार, एसएस अग्रवाल, एके दुबे, सुभाष पटेल, सुरेन्द्र लोहिया आदि थे।