जल कुंभी से खराब हो रही सौ बीघा धान की फसल
जागरण संवाददाता घोरावल(सोनभद्र) घोरावल तहसील क्षेत्र के सेमरवार गांव में धान के खेत में 1
जागरण संवाददाता, घोरावल(सोनभद्र) : घोरावल तहसील क्षेत्र के सेमरवार गांव में धान के खेत में 100 बीघा से अधिक जल कुंभी पत्ती होने से किसान परेशान है। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विगत दिनों बारिश व बाढ़ के कारण जलकुंभी किसानों के धान के खेत में पट जाने से लगभग दो दर्जन से अधिक किसानों का 100 बीघा से अधिक धान की फसल नुकसान हुआ है। किसान अशोक गोंड़, विनय कुमार, इकबाल, मनोज श्रीवास्तव, कमलेश गुप्ता, राधेश्याम, खुर्शीद आदि किसानों ने जिलाधिकारी का इस तरफ आकृष्ट कराते हुए मुआवजा दिए जाने की मांग की। भाजपा के घोरावल मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने शुक्रवार को करसोता मुक्खा कड़ियां क्षेत्र का दौरा किया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि 23 किसानों का 100 बीघे धान की फसल जलकुंभी से प्रभावित हो रही है। इस समस्या से किसान काफी हद तक परेशान हो रहे हैं। वैसे भी बाढ़ की चपेट में आने से किसानों की फसलें काफी मात्रा में बर्बाद हो चुकी है।