लोस चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की चर्चा
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को राबर्ट्सगंज स्थित पार्टी कार्यालय में की गई। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। जहां कांग्रेस कमेटी के लोकसभा क्षेत्र के कोआर्डिनेटर विधि सिंह भी मौजूद रहे।
जासं, सोनभद्र : जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को राबर्ट्सगंज स्थित पार्टी कार्यालय में की गई। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। जहां कांग्रेस कमेटी के लोकसभा क्षेत्र के कोआर्डिनेटर विधि सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर टिप्स दिया। जहां पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर कुशवाहा, लवकुश केशरी आदि मौजूद थे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अनिल कुमार सिंह को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने पदमुक्त किया गया। इस पर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि कार्यवाहक जिलाध्यक्ष को पद से हटाने का अधिकार नहीं है।