समिति रोकेगी महिलाओं का उत्पीड़न
जासं चोपन (सोनभद्र) महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न को रोकने के लिए आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया गया है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर इस समिति का गठन शनिवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने की है। समिति महिलाओं के यौन उत्पीड़न के अपराधों को रोकने का कार्य करेगी।
जासं, चोपन (सोनभद्र) : महिलाओं पर उत्पीड़न रोकने के लिए आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया गया है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर इसका गठन शनिवार देर शाम पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने किया। समिति महिलाओं के यौन उत्पीड़न के अपराधों को रोकने का कार्य करेगी।
समिति के पीठासीन अधिकारी व कई सदस्यों के स्थानांतरण होने के बाद आंशिक संशोधन करते हुए एसपी ने समिति की सूची जारी की है। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ओपी सिंह, महिला थानाध्यक्ष संतु सरोज, राबर्ट्सगंज कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक शिवानी मिश्रा, शिकायत प्रकोष्ठ की महिला आरक्षी शशिकला, साधना सिंह के अलावा महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट चोपन की अध्यक्ष सावित्री देवी शामिल किया गया है। यह समिति कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के अपराधों को रोकने के लिए कार्य करेंगी। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि समिति का पहले से गठन है लेकिन कुछ लोगों का स्थानांतरण होने के बाद समिति के सदस्यों को नए सिरे से जिम्मेदारी सौंपी गई है।