ऑनलाइन सावन महोत्सव में दी प्रस्तुति
एनसीएल मुख्यालय की ज्योत्सना महिला समिति ने को सावन महोत्सव का आयोजन आनलाइन माध्यम से कोरोना महामारी के चलते सभी प्रतिभागियो ने अपने घरों से ही रंगारंग प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को सजीव बनाया।
जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : एनसीएल मुख्यालय की ज्योत्सना महिला समिति के आनलाइन सावन महोत्सव में प्रतिभागियों ने अपने-अपने घरों से रंगारंग प्रस्तुतियां दी। सभी ने नृत्य, गीत, झूला सज्जा, मेहंदी, रेसिपी आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कृति महिला मंडल की वार्षिक स्मारिका संकल्प का विमोचन भी हुआ।
मंडल की अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष हम परंपरागत ढंग से एक दूसरे से मिलकर सावन उत्सव नहीं मना सके। फिर भी तकनीकी माध्यम से हम एक-दूसरे से जुड़कर सावन का आनंद ले रहे हैं।महिला मंडल की उपाध्यक्ष नीलू ठाकुर का अभिनंदन समारोह भी आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। कार्यक्रम में सभी कोल परियोजनाओं की पदाधिकारी एवं सदस्य ऑनलाइन कान्फ्रेंसिग से जुड़ी रहीं। महिला समिति की सचिव मीनाक्षी वत्स ने धन्यवाद दिया। इसमें महिला मंडल की उपाध्यक्ष प्रतिमा पांडेय, डॉ. सुनीता कुमारी, सुचंद्रा सिन्हा, लक्ष्मी दुबे आदि थीं।