कार के धक्के से बालक घायल
बुधवार की दोपहर स्थानीय बाजार में एक कार की चपेट में आने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु परिजनों द्वारा चिकित्सालय ले जाया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 05:14 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 05:14 PM (IST)
जासं बीजपुर (सोनभद्र) : बुधवार की दोपहर स्थानीय बाजार में कार की चपेट में आने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज हेतु परिजनों द्वारा चिकित्सालय ले जाया गया। छह वर्षीय ऋतिक छठ पूजा पर बाजार में अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। इस दौरान वह खेलते हुए सड़क पर चला गया। इसी बीच रिहंद परियोजना की ओर से जरहां की ओर जा रही कार की चपेट में आ गया। बालक का इलाज स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें