सोच को बदलने से मिलेगा सम्मान
जागरण संवाददाता सोनभद्र राबर्ट्सगंज स्थित कीर्ति इंस्टीच्यूट आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस सभागार में गुरुवार को महिला सुरक्षा व उनके अधिकार से प्रशिक्षुओं को जागरूक किया गया। प्रशिक्षुओं को अधिकार कर्तव्य व हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। राबर्ट्सगंज कोतवाली की उपनिरीक्षक शिवानी मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। जब तक घटिया मानसिकता व सोच समाज में हैं तब तक महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राबर्ट्सगंज स्थित कीर्ति इंस्टीच्यूट आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस सभागार में गुरुवार को महिला सुरक्षा व उनके अधिकार से प्रशिक्षुओं को जागरूक किया गया। प्रशिक्षुओं को अधिकार, कर्तव्य व हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। राबर्ट्सगंज कोतवाली की उपनिरीक्षक शिवानी मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। जब तक घटिया मानसिकता व सोच समाज में हैं, तब तक महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाएं आज अपने कौशल, आत्मविश्वास और शिष्टता के आधार पर दुनिया की किसी भी चुनौती को संभालने में सक्षम हैं। समाज के उत्थान व विकास में आगे आ रही हैं। अपने परिवारों, अन्य महिलाओं और समाज के लिए शांति और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत के रूप में स्थापित कर रही हैं।
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें सामाजिक और पारिवारिक सीमाओं को छोड़ अपने मन, विचार, अधिकार आदि सभी पहलुओं में स्वतंत्र बनाने की आवश्यकता है। कुछ जिलों में महिलाओं के साथ हुई दर्दनाक घटना को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर हैं। पुलिस पारदर्शिता के साथ अपना काम भी कर रही है। महिलाओं के साथ घटनाओं को रोकने के लिए समाज के लोगों की सोच व मानसिकता को बदलना होगा। प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई विकास की योजनाएं भी चला रही हैं। लेकिन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदम व संचालित हो रही योजनाओं की जानकारी न होने के कारण समय पर महिलाएं उनका लाभ नहीं ले पाती। जरूरी है कि महिलाएं अपने अधिकारों के साथ ही सुरक्षा के लिए बनाए गए तमाम नियमों की जानकारी रखें। ताकि विपरित परिस्थिति में वे उसका उपयोग कर छेड़खानी करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे सके। प्रशिक्षु पूजा, प्रियंका, प्रिया, सुनंदा, अर्चना, रीता, सरिता व कहकशा ने उप निरीक्षक से सुरक्षा से संबंधित कई सवाल भी पूछे। प्रधानाचार्य जिस मैथ्यू ने धन्यवाद किया। इस मौके पर अनिता सिंह पटेल, फरीदा, सुभा गुप्ता, गीता, प्रियसा, सोनिया, मनीषा, शालिनी आदि शिक्षक उपस्थित रहीं।