सात निरीक्षक, उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
जासं सोनभद्र पुलिस उप महानिरीक्षक (एसपी) अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को सु²ढ
जासं, सोनभद्र: पुलिस उप महानिरीक्षक (एसपी) अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को सु²ढ़ बनाने के लिए शुक्रवार की रात चार निरीक्षकों व तीन उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल कर दिया। एसपी ने थाना दुद्धी में तैनात मनोज कुमार को मांची का थानाध्यक्ष व पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक अरविद कुमार गुप्ता को थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया बनाया है। थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया रहे शेषनाथ पाल को पिपरी थाने में तैनाती दी है। इसके अलावा उन्होंने प्रभारी निरीक्षक रायपुर विनोद कुमार सोनकर को वहां से हटाकर अपराध शाखा में भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मांची प्रणय प्रसून श्रीवास्तव को प्रभारी निरीक्षक रायपुर, निरीक्षक अपराध थाना राबर्ट्सगंज को निरीक्षक अपराध दुद्धी व प्रभारी इंटरनेट मीडिया सेल कृष्णनंद राय को निरीक्षक अपराध थाना राबर्ट्सगंज बनाया गया है। एसपी ने जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने, कानून व्यवस्था को सु²ढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है।