Move to Jagran APP

भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन, तय की रणनीति

जासं ओबरा (सोनभद्र) भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को बिल्ली-मारकुंडी शक्ति केंद्र पर पन्ना

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 07:09 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 11:28 PM (IST)
भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन, तय की रणनीति
भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन, तय की रणनीति

जासं, ओबरा (सोनभद्र) : भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को बिल्ली-मारकुंडी शक्ति केंद्र पर पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया। ओबरा मंडल प्रभारी सुरेंद्र अग्रहरि की अध्यक्षता में बिल्ली-मारकुंडी शक्ति

loksabha election banner

केंद्र के सभी बूथों पर बनाए गए पन्ना प्रमुखों की बैठक आहूत कर भावी रणनीति तय की।

आगामी सात मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से निर्देशित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान ओबरा विधानसभा के प्रवासी प्रभारी रघुराज पांडेय एवं विधानसभा प्रभारी अरविद सिंह ने संयुक्त रूप से राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र को अंगीकार करने पर बल दिया। सोशल मीडिया के प्रवासी प्रभारी विवेक विकास ने बताया कि देश में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सोशल मीडिया से प्रचार प्रसार

किया जाना ही एकमात्र माध्यम है।

इसलिए सोशल मीडिया के प्रत्येक आयामों पर सक्रिय रुप से नियमित प्रचार किया जाना चाहिए। यह प्रयोग निश्चित तौर पर प्रचंड विजय दिलाएगा।

सम्मेलन में भाजपा मंडल महामंत्री सुनील सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी आशुतोष सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक ओम प्रकाश दुबे, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविद सोनी, उषा शर्मा, शिशिर शर्मा, समीर माली, नित्यानंद दुबे, शुभम सिंह, सागर महरोलिया, अनुराग श्रीवास्तव, अनिकेत तिवारी, संदीप अग्रवाल, राजेश निषाद, निशी बाला सिंह, गोपाल दुबे, अवध गिरी आदि की भागीदारी रही। संचालन भाजपा मंडल महामंत्री पवन मिश्र ने किया।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपनी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है। इस क्रम में पार्टी ने पन्ना प्रमुखों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.