Move to Jagran APP

यूपी स्थित कोल परियोजनाओं के अध्यक्ष अरुण, महामंत्री बने मनोज

जागरण संवाददाता अनपरा (सोनभद्र) बीना परियोजना आवासीय परिसर स्थित श्रमिक मनोरंजनालय में मंगलवार को उत्तर प्रदेश स्थित कोल परियोजनाओं में कार्यरत भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (बीएमएस) का एक दिवसीय अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष अरूण कुमार दुबे एवं महामंत्री मनोज कुमार सिंह चुने गए। शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Aug 2021 11:09 PM (IST)Updated: Tue, 17 Aug 2021 11:09 PM (IST)
यूपी स्थित कोल परियोजनाओं के अध्यक्ष अरुण, महामंत्री बने मनोज
यूपी स्थित कोल परियोजनाओं के अध्यक्ष अरुण, महामंत्री बने मनोज

जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : बीना परियोजना आवासीय परिसर स्थित श्रमिक मनोरंजनालय में मंगलवार को उत्तर प्रदेश स्थित कोल परियोजनाओं में कार्यरत भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (बीएमएस) का एक दिवसीय अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष अरूण कुमार दुबे एवं महामंत्री मनोज कुमार सिंह चुने गए। शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। उद्घाटन संबोधन मे क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम ने कोविड काल की विभिषिका की चर्चा करते हुए विभिन्न संगठनों व दलों की बयानबाजी की आलोचना की। बताया कि भारतीय मजदूर संघ ने कोविड काल में हर संभव लोगों की मदद की। कहा कि ट्रेड यूनियन चलाने के साथ कर्मियों में देशभक्ति की अलख जगाना है। देशभक्त बनने की दी गई नसीहत साथ ही संगठन को नंबर वन बनाने के लिए लिया गया संकल्प। कहा कि देश बदल रहा है। हम परिवर्तन की दौर से गुजर रहे हैं। ट्रेड यूनियन में बीएमएस एक सामाजिक आंदोलन है। निष्ठावान कार्यकर्ता बनकर प्रश्न की बजाय उत्तर बनें। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुधीर घुरड़े, उत्तर प्रदेश बीएमएस के महामंत्री अनिल कुमार उपाध्याय, एबीकेएमएस के संगठन मंत्री अशोक कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष मुन्नीलाल, पुनीत लाल आदि ने बीएमएस के नितियो पर जानकारी दी। अधिवेशन में प्रतिवेदन, आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष मायाशंकर द्वारा कार्यकारिणी भंग किए जाने पर प्रदेश व फेडरेशन के पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। संचालन अरूण कुमार दुबे ने किया। बीएमएस की नई कार्यकारिणी ..

loksabha election banner

अरुण कुमार दुबे अध्यक्ष, एनके सिंह, केडी तिवारी उपाध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह महामंत्री, प्रेमलाल पटेल कोषाध्यक्ष, सकल नारायण यादव, सुमन भारती संगठन मंत्री, खुशहाल सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.