पेयजल परियोजनाओं में धांधली का आरोप
समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलकर सपा सरकार की महत्वपूर्ण पेयजल योजनाओं में धांधली बरतने का आरोप लगाया। इस दौरान डीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच कराते हुए परियोजनाओं को चालू कराए जाने की मांग किया। सपा नेता प्रमोद यादव ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण
जासं, सोनभद्र : समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलकर सपा सरकार की महत्वपूर्ण पेयजल योजनाओं में धांधली बरतने का आरोप लगाया। इस दौरान डीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच कराते हुए परियोजनाओं को चालू कराए जाने की मांग की।
सपा नेता प्रमोद यादव ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण जिले में पेयजल की गंभीर समस्या रहती है। प्रदूषित पेयजल के कारण यहां की जनता विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों से जूझ रही है। पानी में फ्लोराइड, आयरन की अधिकता होने से ग्रामीण अपाहिज होते जा रहे हैं। आदिवासी क्षेत्र में पेयजल की गंभीरता को देखे हुए पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा की पहल पर सपा सरकार ने पेयजल की दर्जनों योजनाओं में करोड़ों रुपये धन पेयजल समस्या के निवारण के लिए दिया था। इससे लाखों की आबादी को शुद्ध पेयजल मिलना था। कहा कि जल निगम के अधिकारियों के लापरवाही के चलते परियोजनाएं अधूरी हैं। कहा कि भाजपा सरकार आदिवासी जनता के प्रति सौतेला व्यवहार कर रही है।