कृषि मंत्री 19 को किसानों से होंगे रूबरू
जासं सोनभद्र वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ कार्यक्रम के तहत कृषि मंत्री 19 नवंबर को अपराह्न दो बजे से शाम छह बजे तक वीडियो कांफ्रेसिग के जरिए किसानों से रूबरू होंगे। इसमें रबी की विभिन्न फसलों के उत्पादन तकनीकी एवं कृषकों की आय दो गुना करने से
जासं, सोनभद्र : वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ कार्यक्रम के तहत कृषि मंत्री 19 नवंबर को अपराह्न दो बजे से शाम छह बजे तक वीडियो कांफ्रेसिग के जरिए किसानों से रूबरू होंगे। इसमें रबी की विभिन्न फसलों के उत्पादन, तकनीकी एवं कृषकों की आय दो गुना करने से संबंधित विषयों को साझा किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिग कार्यक्रम का आयोजन जनपद के कृषि विभाग के कार्मिकों एवं एलाइड विभाग के कार्मिकों द्वारा विकास खंड एवं न्याय पंचायत स्तर पर कृषकों के मध्य स्मार्ट फोन, लैपटाप आदि के माध्यम से दिखाया जाएगा। किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे लाइव स्ट्रीमिग कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर दी जाने वाली जानकारी से लाभांवित हो। यह जानकारी उप कृषि निदेशक डीके गुप्ता ने दी है।