तहसीलदार को धमकी देने वाला गिरफ्तार
तहसीलदार को धमकी देने वाला आरोपित गिरफ्तार
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 06:52 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 06:52 PM (IST)
तहसीलदार को धमकी देने वाला गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, सोनभद्र: तहसीलदार घोरावल के वाहन को ओवरटेक करने, सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित दिलीप सिंह निवासी ग्राम मुसहा को खड़देऊर गांव के पास से गिरफ्तार किया। घोरावल तहसील कर्मी सुरेंद्र सिंह ने 13 जून को घोरावल थाने में दिलीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि 11 जून को घोरावल तहसीलदार अपने वाहन से क्षेत्र में निकले थे। इस दौरान दिलीप सिंह ने उनकी गाड़ी को कई बार ओवरटेक किया। फिर उनके साथ गाली गलौज किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। तब से उसकी तलाश लगातार की जा रही थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें