सिलेंडर में आग से मची अफरातफरी
जासं अनपरा (सोनभद्र) अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर टाइप द्वितीय के मकान संख्या 680 में शनिवार को रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। परियोजना की अग्निशमन शाखा को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। निरीक्षक अग्नि वीके प्रिस द्वारा घटना के बाद कालोनी के आसपास के रहवासियों को एक जगह एकत्रित कर एलपीजी से लगने वाली आग एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं ने एलपीजी सिलेंडर व खाना बनाने के दौरान बरतने वाली सभी सावधानियों को बारीकी से जानकारी हासिल की।
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर टाइप द्वितीय के मकान संख्या 680 में शनिवार को रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। परियोजना की अग्निशमन शाखा को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। निरीक्षक अग्नि वीके प्रिस द्वारा घटना के बाद कालोनी के आसपास के रहवासियों को एक जगह एकत्रित कर एलपीजी से लगने वाली आग एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं ने एलपीजी सिलेंडर व खाना बनाने के दौरान बरतने वाली सभी सावधानियों को बारीकी से जानकारी हासिल की।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप