Move to Jagran APP

धान खरीद को खुले 80 केंद्र, पहले दिन बोहनी नहीं

जागरण संवाददाता सोनभद्र धान की खरीद के लिए गुरुवार को जिले में कुल

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 07:10 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 10:10 PM (IST)
धान खरीद को खुले 80 केंद्र, पहले दिन बोहनी नहीं
धान खरीद को खुले 80 केंद्र, पहले दिन बोहनी नहीं

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : धान की खरीद के लिए गुरुवार को जिले में कुल 80 क्रय केंद्र खोल दिए गए। हालांकि पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर कोई किसान धान बेचने नहीं पहुंचा। इससे केंद्रों पर बोहनी तक नहीं हुई। ज्यादातर क्रय केंद्र खुले थे और काटा और बोरा लेकर क्रय केंद्रों के प्रभारी पूरे दिन बैठे रहे। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 15 दिन पहले ही खरीद शुरू करा दी गई है। कोविड-19 को देखते हुए हर केंद्र पर सैनिटाइजर रखवाया गया है और शारीरिक दूरी की अनिवार्यता पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

prime article banner

धान की खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए आनलाइन पंजीकरण कराकर ही खरीद कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले में आठ क्रय एजेंसियों के माध्यम से 80 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर कुल मिलाकर एक लाख 15 हजार टन धान की खरीद करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी क्रय एजेंसियों का अलग-अलग लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है। सभी केंद्रों पर काटा, बोरा आदि की व्यवस्था की गई है। धान खरीद का पैसा सीधे किसानों के खाते में भेजने की भी व्यवस्था है। बताया गया कि जिले में करीब दस लाख बोरा उपलब्ध है। पहले दिन जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने राब‌र्ट्सगंज स्थित हाट शाखा का निरीक्षण किया। वहां के केंद्र प्रभारी से व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। कहा कि जो भी किसान आएं उनका हाथ सैनिटाइज कराया जाए। मास्क और शारीरिक दूरी का पालन जरूरी है। कहा कि पहले दिन कोई भी किसान किसी भी केंद्र पर धान बेचने के लिए नहीं आया। करीब दस हजार किसानों ने आनलाइन पंजीकरण कराया है। सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

जिलाधिकारी ने धान खरीद की व्यवस्था के लिए कंट्रोल की स्थापना किया है। आनलाइन टोकन में आ रही समस्याओं के निस्तारण के लिए राब‌र्ट्सगंज के खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में धान खरीद नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। मोबाइल नंबर 8423186848 व सीयूजी नंबर 7839565092 तथा व्हाट्सएप नंबर 8423740554 है। यहां कनिष्ठ सहायक गणेश कुमार, विपणन सहायक मुख्यालय गौरव श्रीवास्तव की ड्यूटी लगाई गई है। ये लोग सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक आने वाले फोन को सुनेंगे। आंकड़ों पर नजर

जिले में धान की खेती : 35000 हेक्टेयर

धान खरीद के कुल केंद्र : 80

कुल क्रय एजेंसियों की संख्या : 08

समर्थन मूल्य कॉमन धान : 1868


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.