जिले में कल रोपित किए जाएंगे 79.69 लाख पौधे
जासं सोनभद्र जिले में पांच जुलाई को एक दिन में पौधरोपण महोत्सव के तहत जिले में 79 लाख 69 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए जनपद को आठ जोन व 67 सेक्टरों में विभक्त करते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पौधरोपण महोत्सव के दिन एक गांव-एक बाग को जन आंदोलन का रूप भी दिया जाएगा।
जासं, सोनभद्र : जिले में पांच जुलाई को एक दिन में पौधारोपण महोत्सव के तहत 79 लाख 69 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए जनपद को आठ जोन व 67 सेक्टरों में विभक्त करते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पौधारोपण महोत्सव के दिन एक गांव-एक बाग को जन आंदोलन का रूप भी दिया जाएगा। जिलधिकारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में पौधरोपण की तैयारियों को लेकर हुई बैठक की समीक्षा किए।
नोडल प्रभागीय वनाधिकारी सोनभद्र संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सभी पौधरोपण स्थलों की तैयारियां पूरी कर ली गई है। गड्ढों की खोदाई हो चुकी है। अधिकांश पौधों को पौधरोपण स्थलों पर पहुंचाया जा चुका है। पौधों की अतिरिक्त मांग की जा रही है, वहां पर भी फलदार व ईमारती, शोभाकार पौधें भी भेजने की कार्यवाही चल रही है। वन विभाग व अन्य विभागों के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मांग पत्र के आधार पर आपूर्ति के ई-टेंडर ऑनलाइन जारी किए गए हैं। सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए प्रभागीय वनाधिकारी सोनभद्र कार्यालय को कंट्रोल रूम के रूप में क्रियाशील किया गया है। फलदार पौधों में आम, अमरूद, ऑवला, सहिजन व छायादार व ईमारती पौधों में शीशम, सागौन, नीम, पाकड़, बरगद, बॉस आदि की आपूर्ति की गई है। जिलाधिकारी एस राजलिगम ने अधिकारियों व कर्मचारियों, जन प्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारियों, संभ्रांत नागरिकों, मीडिया के पदाधिकायिों के साथ ही आम नगारिकों से पौध रोपण अभियान को सफल बनाने की अपील की है।