60 हजार रुपये वसूला गया जुर्माना
यातायात नियमों को सख्ती से पालन कराने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में रविवार को थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह की देखरेख में यातायात जागरूकता व चेकिग अभियान चलाया गया इस दौरान 60 हजार रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया।
जासं, चोपन (सोनभद्र) : यातायात नियमों को सख्ती से पालन कराने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह की देखरेख में यातायात जागरूकता व चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान 60 हजार रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया।
रविवार के वाहनों का चेकिग अभियान के तहत चोपन पोस्ट आफिस के सामने वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग एवं अन्य सार्वजनिक जगहों पर यातायात नियमों से संबंधित दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों को जानकारी दी गई। आम लोगों व व्यावसायिक वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए। चेकिग अभियान के दौरान कुल 55 बड़े वाहनों का चालान किया गया तथा 60 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट व चार पहिया वाहन चालक बिना सीट बेल्ट के वाहन न चलाएं। यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा।