शिविर में 57 महिलाएं लाभांवित
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के इकाइ प्रमुख एसएन शास्त्री एवं मानव संसाधन प्रमुख संजय सिंह के नेतृत्व में संस्थान द्वारा सामाजिक व नैतिक जिम्मदारियों का निवर्हन करते हुए संस्थान द्वारा संचालित आपदा प्रबंधन टीम भी काफी बढ़-चढ़ कर कार्य कर रही है।
जासं, रेणुकूट(सोनभद्र) : ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के इकाई प्रमुख एसएन शास्त्री एवं मानव संसाधन प्रमुख संजय सिंह के नेतृत्व में संस्थान द्वारा सामाजिक व नैतिक जिम्मदारियों का निर्वहन करते हुए संस्थान द्वारा संचालित आपदा प्रबंधन टीम भी काफी बढ़-चढ़ कर कार्य कर रही है। शुक्रवार को म्योरपुर ब्लाक संसाधन केन्द्र में एक महिला स्वास्थ्य जागरुकता शिविर लगाया गया। महिलाओं को संस्थान के नर्स इवांजलीन हिमानी द्वारा स्त्री रोग से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी महिलाओं को निश्शुल्क सैनिटरी पैड, आयरन, कैल्शियम की गोलियां व फेस मास्क का वितरण भी किया गया। इस दौरान करीब 57 महिलाओं को लाभांवित किया गया। कार्यक्रम की सफलता पर ग्रासिम के मानव संसाधन विभाग के ग्रामीण विकास अधिकारी अमर सिंह ने धन्यवाद दिया। इसमे संध्या देवी, आशा, निहारिका सोनी, सीमा यादव, काजल, फूलमति, सावित्री देवी, पूजा यादव, खुशी यादव आदि रहे।