तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन
जासं, ओबरा (सोनभद्र) : अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ ओबरा मे
जासं, ओबरा (सोनभद्र) : अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ ओबरा में तीन दिवसीय गुरुपूर्णिमा पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। पर्व के प्रथम चरण में परमपूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा की प्रतिमाओं का विधिवत पूजन किया गया। गुरु पूर्णिमा के दिन आचार्य विनीत पांडेय एवं ब्रह्मानंद मिश्र ने गुरुसत्ता की प्रतिमाओं की प्राणप्रतिष्ठा तथा पूजन का कार्य यजमान प्रमोद शुक्ल एवं अरुण शर्मा से सपत्नीक कराया।
प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत गायत्री महायज्ञ तथा विविध संस्कारों को भी सम्पन कराया गया। शक्तिपीठ के मुख्यप्रबन्ध ट्रस्टी मनमोहन शुक्ल, महेश देव पांडेय तथा विनीत पांडेय ने एक से बढ़कर एक सुमधुर भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में भव्य भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोजन-प्रसाद ग्रहण किया। पर्व के अंतिम चरण में शक्ति-कलश के जल का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमती देवी, संजय बैसवार, समाजसेवी रमेश यादव, विजय शंकर यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार ¨सह, सुरेश गिरि, रामप्यारे ¨सह, सुमन खत्री, सोना शुक्ला, संगीता, अनीता पुरवार, हरीश अग्रहरि, अमरेशचन्द्र पांडेय, संतोष दुबे, अर¨वद कुशवाहा, रामनगीना मिश्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन शुक्ल ने किया।