क्वारंटाइन किए गए 39 लोगों को भेजा गया घर
गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में पिछले 14 दिनों से क्वारंटाईन 39 लोगों को बुधवार को प्रशासनिक अमले ने सुरक्षित ढंग से उन्हे घर छोड़ दिया। 39 लोगों में महिला पुरुष व बच्चे भी शामिल थे। बीते तीन अप्रैल से जौनपुर में सोनभद्र के 11 लोग 14 दिन के लिए क्वारंटाईन थे। वहां 14 दिन की अवधि पूरा करने के बाद उ
जासं, चोपन (सोनभद्र) : स्थानीय थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में पिछले 14 दिनों से क्वारंटाइन 39 लोगों को बुधवार को प्रशासनिक अमले ने सुरक्षित ढंग से उन्हें घर छोड़ दिया। इसमें महिला, पुरुष व बच्चे भी शामिल थे।
बीते तीन अप्रैल से जौनपुर में सोनभद्र के 11 लोग 14 दिन के लिए क्वारंटाइन थे। रिपोर्ट निगेटिव आने पर जौनपुर प्रशासन ने सभी को सोनभद्र रवाना कर दिया था। इसी बीच एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई, जिसके बाद सभी को दोबारा क्वारंटाइन कर दिया गया। उनके परिवार को भी साथ में रखा गया। इसमें तीन लोग जो दुद्धी ब्लाक के थे उन्हें वहीं क्वारंटाइन किया गया। चोपन ब्लाक के कुल आठ लोगों सहित लगभग 39 लोगों को चोपन के गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में क्वारंटाइन कर दिया गया था।
इसमें सदर एसडीएम यमुना धर चौहान, सदर तहसीलदार सुनील कुमार, नायब तहसीलदार तनुजा निगम, सीओ सीटी राजकुमार त्रिपाठी, ईओ महेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन तिवारी, ज्ञानेन्द्र सिंह, विनीत सिंह आदि रहे।