विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत
जासं, गो¨वदपुर (सोनभद्र): म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जामपानी में रविवार की सुबह शौच क
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Aug 2018 05:25 PM (IST)Updated: Sun, 05 Aug 2018 05:25 PM (IST)
जासं, गो¨वदपुर (सोनभद्र): म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जामपानी में रविवार की सुबह शौच के लिए गई महिला को किसी विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक जामपानी निवासी किस्मतिया देवी(40) पत्नी सर्वजीत गोंड़ घर से बाहर शौच करने गई थी। शौच के दौरान किसी विषैले जंतु ने काट लिया। जैसे ही शौच के बाद महिला घर आई अचेत होकर गिर गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें