सोबाए चुनाव में 23 पदों के लिए 32 पर्चे लिए गए
जागरण संवाददाता सोनभद्र सोनभद्र बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के चुन।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : सोनभद्र बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव प्रक्रिया में कुल 23 पदों के लिए 32 लोगों ने पर्चा लिया। सभी ने गुरुवार की शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इसमें अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री प्रकाशन के पद को छोड़कर सभी पर महज एक-एक आवेदन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन होगा। 23 को मतदान और 24 दिसंबर को सोनभद्र बार एसोसिएशन के सभागार में मतगणना कराई जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार चौबे ने बताया कि अध्यक्ष पद पर महेंद्र प्रसाद शुक्ल, ओम प्रकाश राय व चंद्र प्रकाश द्विवेदी मैदान में हैं। वहीं महामंत्री पद के लिए सत्य देव पांडेय, अंशुमान सिंह, मोहम्मद असलम, चंद्रपाल शुक्ला व अशोक शुक्ला के पक्ष में मतदान कराया जाएगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार मिश्रा, शिवजी राय एवं प्रदीप पांडेय के बीच टक्कर होनी है। संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए हरिओम सेठ, दिलीप कुमार सिंह मैदान में हैं। बाकी पदों पर निर्विरोध चयन हुआ है। शुक्रवार को पर्चा जांच और वापसी का समय निर्धारित है। अगर किसी का पर्चा वापसी नहीं होता है तो इन चार पदों पर मतदान मतदान कराया जाएगा।