2778 लोग किए गए पाबंद
जासं सोनभद्र आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई क
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 07:32 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 07:32 PM (IST)
जासं, सोनभद्र: आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने अवैध असलहों की बरामदगी के साथ ही कई लोगों का चालान किया। 2778 लोग पाबंद किये गए हैं।
डीआइजी विध्याचल मंडल की ओर से जारी किए गए आंकड़ों पर गौर करें तो जनपद सोनभद्र में अवैध 30 कट्टा, 2 पिस्टल, एक रिवाल्वर, 37 कारतूस एवं 35 धारदार हथियार बरामद किया गया। इसी तरह यहां 2023 शस्त्र जमा किये गए। 13 शस्त्र के निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। 1075 चलानी रिपोर्ट प्रेषित की गई, जिसमें 18248 व्यक्तियों का शांतिभंग में चालान किया गया। 20778 व्यक्तियों को पाबंद कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें