हरियाणा से पहुंचे 25 श्रमिक क्वारंटाइन
हरियाणा समेत अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों के आने का एक बार फिर सिरसिला शुरू हो गया है। हरियाणा से सोमवार की दोपहर राबर्ट्सगंज पहुंचे जनपद के 25 श्रमिकों को विमला इंटर कालेज में क्वारंटाइन किया गया। क्वारंटाइन करने से पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिग कराई गई और सभी स्वस्थ पाए गए।
जासं, सोनभद्र : हरियाणा समेत अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों के आने का एक बार फिर सिलसिला शुरू हो गया है। हरियाणा से सोमवार की दोपहर राबर्ट्सगंज पहुंचे जनपद के 25 श्रमिकों को विमला इंटर कालेज में क्वारंटाइन किया गया। क्वारंटाइन करने से पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिग कराई गई और सभी स्वस्थ पाए गए। उपजिलाधिकारी सदर यमुना धर चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गैर प्रांतों में फंसे प्रदेश के श्रमिकों को उनके घर भेज रही है। इसी के तहत सोमवार को 25 श्रमिक राबर्ट्सगंज पहुंचे। क्वारंटाइन के दौरान ही सभी श्रमिकों के स्वैब की भी जांच कराई जाएगी।