24 घंटे नगर अस्पताल के संचालन को उठाई आवाज
जासं सोनभद्र सोनभद्र विकास मंच ने पदाधिकारियों ने राबर्ट्सगंज नगर में स्थित पुराने जिला चिकित्सालय भवन में 24 घंटे नगर अस्पताल के संचालन की मांग को लेकर एक बार फिर मुहिम छेड़ दी है। अध्यक्ष ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव समेत तमाम लोगों ने मंगलवार को जनपद न्यायालय सदर तहसील परिसर व नगर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर जनजागरूकता अभियान चलाते हुए आंदोलन में साथ देने की अपील की।
जासं, सोनभद्र : सोनभद्र विकास मंच ने पदाधिकारियों ने राबर्ट्सगंज नगर में स्थित पुराने जिला चिकित्सालय भवन में 24 घंटे नगर अस्पताल के संचालन की मांग को लेकर एक बार फिर मुहिम छेड़ दी है। अध्यक्ष ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव समेत तमाम लोगों ने मंगलवार को जनपद न्यायालय, सदर तहसील परिसर व नगर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर जनजागरूकता अभियान चलाते हुए आंदोलन में साथ देने की अपील की।
अध्यक्ष के साथ अधिवक्ता पवन कुमार सिंह ने भ्रमण कर चरण स्पर्श करते हुए समस्याओं के विरोध में लामबंद किया। पूर्व में इसके संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा लिखित आश्वासन भी दिया गया था। इसके अलावा शिक्षा के गिरते स्तर को सुधारने, रोटी, कपड़ा, दवाई, बिजली, रोजगार समेत अनेक मूलभूत जन समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश चौबे व राष्ट्रीय सचिव पंकज यादव ने समर्थन किया है। इस मौके पर राजकुमार सिंह, अतुल कुमार कनौजिया, रमेश मौर्या, भारत सिंह, राम पूजन, लक्ष्मण मौर्य, विजय प्रसाद प्रजापति, गिरिश्वरी, राहुल राव, प्रदीप कुमार मौर्य, शिव प्रसाद यादव, विश्वनाथ, सुरेश सिंह आदि थे।