20 ग्राम हेरोइन बरामद, एक आरोपित का चालान
जासं करमा (सोनभद्र) स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुवार की रात एक व्यक्ति के पास से 20 ग्राम हेरोइन ब
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 05:11 PM (IST)
जासं करमा (सोनभद्र): स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुवार की रात एक व्यक्ति के पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। थाने के उप निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने सिपाहियों के साथ सहदैया बैडाड़ तिराहा से जोगनी गांव जाने वाले मार्ग पर नीरज कुमार सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह निवासी ग्राम सरसो, थाना मड़िहान जिला मीरजापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी तलाशी के दौरान हेरोइन बरामद किया। शुक्रवार को आरोपित व्यक्ति का पुलिस ने चालान कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें