19 मिले कोरोना पाजिटिव
कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। 24 घंटे के दौरान 19 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके पहले 24 लोग संक्रमित मिले थे। म्योरपुर ब्लाक में दूसरे दिन भी सबसे अधिक 14 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ने से एक्टिव केस की संख्या 64 हो गई है।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। 24 घंटे के दौरान 19 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके पहले 24 लोग संक्रमित मिले थे। म्योरपुर ब्लाक में दूसरे दिन भी सबसे अधिक 14 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ने से एक्टिव केस की संख्या 64 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को 1757 लोगों के सैंपलों की जांच कराई। 19 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। म्योरपुर ब्लाक में 14, दुद्धी व राबर्ट्सगंज ब्लाक में दो-दो तथा घोरावल ब्लाक में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। इसी के साथ जनपद में संक्रमितों की संख्या 5381 तक पहुंच गई है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नेम सिंह ने कोविड-19 के नियमों का पालन करने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि कोरोना रफ्तार पकड़ रहा है। नियमों का पालन कर इसके फैलाव को टाला जा सकता है लेकिन कहीं भी कोरोना को लेकर जारी गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है। बाजारों में भीड़ निकल रही है। बिना मास्क के ही लोग सार्वजनिक स्थानों पर भीड़-भाड़ में शामिल हो रहे हैं। शारीरिक दूरी का पालन करना भी लोग भूल गए हैं। प्रशासनिक अमला भी इस मामले में ढिलाई बरत रहा है। पहले जहां मास्क न पहनने वालों पर सख्ती होती थी, वह नहीं हो रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नेम सिंह ने बताया कि कोरोना को लेकर ढिलाई भारी पड़ रही है। इसके लिए हर व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है। ज्यादा जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। मास्क का इस्तेमाल सदैव करें।