Move to Jagran APP

सोनांचल के 17.22 लाख मतदाता मनाएंगे लोकतंत्र का पर्व

जिले में कुल 939 मतदान केंद्रों पर 1475 बूथ बनाए गए हैं। घोरावल क्षेत्र के मतदाता 326 मतदान केंद्रों पर बने 424 बूथों पर वोट डालेंगे तो वहीं राब‌र्ट्सगंज विस क्षेत्र के 2

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 05:56 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 07:09 PM (IST)
सोनांचल के 17.22 लाख मतदाता मनाएंगे लोकतंत्र का पर्व
सोनांचल के 17.22 लाख मतदाता मनाएंगे लोकतंत्र का पर्व

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : अंतिम चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव की आखिरकार घड़ी आ ही गई। जिसका काफी दिन से इंतजार था। राब‌र्ट्सगंज (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र में इस बार सोनांचल के लोग मतदान का रिकार्ड बनाने की तैयारी में है। रविवार को लोकसभा क्षेत्र के 1895 पोलिग स्टेशनों पर सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे। हालांकि इसमें दो विधानसभा क्षेत्रों में शाम चार बजे तक व दो में शाम छह बजे तक मतदान के बाद ईवीएम को सुरक्षित मतगणनास्थल पालीटेक्निक कालेज में जमा कराया जाएगा। चंदौली जिले की चकिया विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर कुल 17.22 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

loksabha election banner

राब‌र्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्र राब‌र्ट्सगंज, घोरावल, ओबरा, दुद्धी व चंदौली की चकिया शामिल है। इन सभी क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। जिले में सबसे ज्यादा मतदाता घोरावल विधानसभा क्षेत्र में हैं। यहां 378662 मतदाता वोट डालेंगे। जबकि सबसे कम मतदाता दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में हैं। यहां 315492 मतदाता वोट देंगे। मतदेयस्थलों की बात करें तो सर्वाधिक मतदेय स्थल घोरावल क्षेत्र में हैं। यहां 326 मतदान केंद्रों पर 424 मतदेय स्थल हैं। जबकि ओबरा में 127 मतदान केंद्र पर 307 मतदेय स्थल हैं, जो जिले में सबसे कम मतदेय स्थल वाला क्षेत्र है। राब‌र्ट्सगंज व दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक तो ओबरा व घोरावल विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे शाम छह बजे तक मतदान होगा। कहां कितने मतदाता

जिले में कुल 1722163 मतदाता हैं। इसमें 9 लाख 27 हजार 94 पुरुष व सात लाख 95 हजार 26 महिला मतदाता हैं। 43 अन्य मतदाता भी वोट डालेंगे। घोरावल विधानसभा क्षेत्र में दो लाख दो हजार 837 पुरुष, एक लाख 75 हजार 814 महिला व 11 अन्य मतदाता यानि कुल तीन लाख 78 हजार 662 मतदाता हैं। राब‌र्ट्सगंज में एक लाख 80 हजार 236 पुरुष, एक लाख 55 हजार 51 महिला व चार अन्य यानि कुल मिलाकर तीन लाख 35 हजार 291 मतदाता, ओबरा क्षेत्र में एक लाख 74 हजार 832 पुरुष, एक लाख 45 हजार 5 महिला व 12 अन्य मतदाताओं को मिलाकर कुल तीन लाख 19 हजार 849 मतदाता हैं। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 69 हजार 615 पुरुष, एक लाख 45 हजार 869 महिला, आठ अन्य को मिलाकर तीन लाख 15 हजार 492 मतदाता हैं। चंदौली जिले के चकिया विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 99 हजार 574 पुरुष, एक लाख 73 हजार 287 महिला व आठ अन्य को मिलाकर कुल तीन लाख 72 हजार 869 मतदाता हैं। कहां कितने मतदान केंद्र व बूथ

जिले में कुल 939 मतदान केंद्रों पर 1475 बूथ बनाए गए हैं। घोरावल क्षेत्र के मतदाता 326 मतदान केंद्रों पर बने 424 बूथों पर वोट डालेंगे तो वहीं राब‌र्ट्सगंज विस क्षेत्र के 281 मतदान केंद्रों पर 397 बूथों पर पहुंचकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ओबरा में 127 मतदान केंद्रों पर बने 307 व दुद्धी क्षेत्र में 205 मतदान केंद्रों पर 347 पोलिग स्टेशनों पर मतदान होगा। चकिया विधानसभा क्षेत्रों में 320 मतदान केंद्र पर 420 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.