151 कन्याओं का हुआ पूजन
अनपरा बाजार स्थित दुर्गाशक्ति शाखा पर रविवार को सेवा भारती के तत्वावधान में 151 कन्याओं का पूजन किया गया। कार्यक्रम में कन्याओं का चरण पूजन एवं आरती प्रियंका निशा गुप्ता नीलू अनुराधा बसंती कुसुम तथा अम्मन देवी द्वारा किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 05:12 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 05:12 PM (IST)
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : अनपरा बाजार स्थित दुर्गाशक्ति शाखा पर रविवार को सेवा भारती के तत्वावधान में 151 कन्याओं का पूजन किया गया। कार्यक्रम में कन्याओं का चरण पूजन एवं आरती प्रियंका, निशा गुप्ता, नीलू, अनुराधा, बसंती, कुसुम तथा अम्मन देवी द्वारा किया गया। इसमें राकेश कुमार राय ने कहा कि भारत में नारी शक्ति की पूजा की परम्परा प्राचीन काल से है। कार्यक्रम में नगर प्रचारक अजय, सह नगर कार्यवाह सतीश, श्रीराम, हेल्थ इंस्पेक्टर ओपी राय, चंदन, सत्यप्रकाश, अशोक कुमार सिंह आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें